Tuesday, December 30, 2014

दुर्मिल सवैया छंद --नववर्ष सदा नवहर्ष रहे

नव वर्ष सदा नव हर्ष रहे,हर पुष्प खिले बगिया महके।
चिड़िया चहके हर शाख सदा,हर आंगन में बिटिया चहके।
मन कानन में सुचिता पनपे,अरु यौवन का प्रण पावन हो।
बरसें खुशियाँ नित जीवन में,पतझार नहीं बस सावन हो।
31/12/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Sunday, December 28, 2014

बस आनन  फानन में  बनना,कवि चाह रहे  कुछ  चोर बड़े।
कद है जिनका लघु ज्यों चिड़िया,खुदको कहते वह मोर बड़े।
सम  कूकर के सम सूकर के,खुश झूठन  खाकर  ढोर  बड़े।
दरबार  लगा  कर  शारद  का,बन  भक्त  रहे  घनघोर  बड़े।
29/12/2014(दुर्मिल सवैया छंद)
@सुजीत शौकीन
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, December 26, 2014

कोई भी मौसम हो हम पुलिस वालों को
भारी है। आप रजाई में घुसे हो और हम
रात दिन खुले में ड्यूटी करते हैं।
एक छंद---------------------------------------
लू चले या शीत हो,तनको सुखाती है हवा
ये हमारी हड्डियाँ तक, तोड़ जाती है हवा
खून सारा  पी गई अब, दम नहीं है हाड़ में
दिल सदा करता कहूँ जा,नौकरी तू भाड़ में

23/12/2014(गीतिका)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, December 23, 2014

मोदी की ये जीत या,कहें विपक्ष की हार
टीवी पर कुछ छुटभय्ये, करते हैं तकरार
करते हैं  तकरार, विपक्ष ने  आभा खोदी
सबकी  भ्रष्टाचार  ने  ही  लुटिया डुबोदी
कहता है शौकीन,  पाप की  लंका धो दी
अभी रहे जो शेष, उन्हें डर   खाये मोदी
23/12/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

कोई भी मौसम हो हम पुलिस वालों को
भारी है। आप रजाई में घुसे हो और हम
रात दिन खुले में ड्यूटी करते हैं।
एक छंद---------------------------------------
लू चले या शीत हो तनको सुखाती है हवा
ये हमारी हड्डियाँ तक, तोड़ जाती है हवा
खून सारा  पी गई अब, दम नहीं है हाड़ में
दिल सदा करता कहूँ जा,नौकरी तू भाड़ में

23/12/2014(गीतिका)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, December 22, 2014

फुटपाथ से उठी एक सीत्कार------------
-------------------------------------------------
हे प्रभो दिन तो गुजारा,रात पर कटती नहीं
दानवी यह आततायी,पी लहू  थकती नहीं

हे गरीबों के दयानिध,कुछ दया से काम ले
तू उठा ले हाड़ या फिर,शीत लहरें थाम ले

22/12/2014(गीतिका छंद)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, December 16, 2014

अमानुषि प्रहार से,तन के तार तार से
लहु लुहान निर्भया, अबला रोती रही।

रोती रही वो अबला,पुकारती दया दया
रावणों से  हारकर, निढ़ाल होती रही।

होती रही वो निढ़ाल,करने थे जो सवाल
नौ दिन हौंसला कर,लाश को ढ़ोती रही।

ढ़ोती रही वो लाश को,विधान से हताश हो
होकर मौन नारियाँ,मान को खोती रही।

16/12/2014 (सिंहावलोकन घनाक्षरी)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, December 15, 2014

"तुम"पूनम की रात में,आह भरो मत चाँद।
व्योम नगर की चाँदनी, रही कलेजा फाँद।।
रही कलेजा फाँद,बाड़ कोमल  है मन की।
महक महक भरमाय,हाय खूश्बू यौवन की।।
महका है शौकीन, साँस में तेरी  कुमकुम।
मेरा दिल है बाग,फूल इसमें तुम ही"तुम"।।
15/12/2014