Monday, September 21, 2015

आरक्षण की भागवत,कर डालो पड़ताल
तिकड़मबाजों ने किया,जातपात को ढ़ाल
जात पात  को  ढ़ाल,बनाते  भ्रष्टाचारी
भाग्य  देश  का चाट,रहे हैं "वोटाहारी"!
मुर्दों का ज्यूँ गिद्ध,किया करते हैं भक्षण
राष्ट्र वाद को मार,फला फूला आरक्षण
----------------------------------------------------
#नया ईजाद=वोटाहारी=वोट खानेवाला#
(21/09/2015)
रचनाकार©कवि सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Thursday, September 3, 2015

गंगा जी के घाट पर,चढ़ा सियासी रंग
देखो हिन्दुस्तानियों,कव्वौं का सत्संग
कव्वौं का  सत्संग,चढ़े बगुले मंचों पर
बता रहे हैं केश,लगाकर विग गंजों पर
लेते क्यों  शौक़ीन,मगर मच्छों से पंगा
लिखो इश्किया छंद,नहाओ तुमभी गंगा

(03/09/2015)
रचनाकार©कवि सुजीत शौकीन
09811783749
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen