Wednesday, February 22, 2017

अभी हैं चोर उचक्के चुनाव में मसरूफ़
चुनाँचे लीजिये कुछ रोज़ चैन की नींदें
©सुजीत शौक़ीन
ابھی ہیں چور اُچکّے چُناو میں مصروف
چُنانچہ لیجیے کُچھ روز چین کی نیندیں
©سُجیت شوقین
22/02/2017

Tuesday, February 21, 2017

सस्ता वोटर देश का,मँहगा हुआ चुनाव
लागत के  अनुरूप हैं, नेताओं के भाव
नेताओं  के  भाव, बढ़ा  देता  है  वोटर
पाँच वर्ष फिर झाड़,काटता खुद ही बो कर
लदागधा रिरियाय,गधे की हालत खस्ता
लादे सब का बोझ,मगर है सबसे सस्ता

सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐21/02/2017
 रचनाकार @    कवि सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen