Monday, September 29, 2014

मचाई उनकी मस्ती नें,हलचल मनकी बस्ती में।
शासन सदा रजोगुण, करता मर्दों की हस्ती पे।
सब मनसे आशाराम,शौकीन भी श्रीराम नहीं,,
दिले परींदा क्या करे,वो खींचे प्रेम की रस्सी से।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, September 26, 2014

मैं मैया के गीत गाऊं,मुझे मैया मेरी संभाले।
मैं जब भी छंद बनाऊं,सुर मैया मेरी सजादे।
भय कोई कहीं नहीं हो,ना कमीं कोई कभी हो,,
मैं प्रीत सबकी पाऊं, मुझे मैया गुन गुना दे।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, September 25, 2014

ज्योतिषी जी घाटा हुआ,मंगल लुटा विषय।
खुशी मनाओ मांगलिको,,मंगल हो गया जय।
मंगल हो गया जय,नैसर्गिक पाप ग्रह।
एक चार आठ बारै,शादी में करें कलह।
शौकीन'की कुण्डली में,करते तनातनी।
दुस्थान में पडे हैं सब राहू केतु शनि।
25/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, September 23, 2014

मैरी कोम की जीवन भर की कमाई से ज्यादा
उसके एक रोल से प्रियंका चोपड़ा ने कमाए,,
और बुधिया को तो शायद आप भूल ही चुके..
------------------------------
मेरे भारत देश का,शर्मिंदा करे कायदा।
मैरी काम से ज्यादा,,प्रियंका को दे फायदा।
प्रियंका को दे फायदा,मैरी कोम का रोल।
झूठा माल पूरा तुले,नहीं असल का मोल।
करता है शौकीन,व्यंग्य बिल्कुल सच्चे।
बुधिया कब तक दौडेंगे,क्यों खेलेंगे बच्चे।
23/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, September 22, 2014

शीला आंटी शीला आंटी,मत खेलो कैण्डी क्रैश।
और हमपे मत छोडो,,ये खड़े सींग की भैंस।
ये खड़े सींग की भैंस,है ये काली कलूटा।
इसने सुबह शाम का, चैन हमारा लूटा।
कहता है शौकीन जरा,सुनों ताऊ और ताई।
बांधो इसे वरना होगी,पानीपत की लड़ाई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 17, 2014

एक तरफ पानी पानी,हो रहा कश्मीर।
मौका देख घुसपैठिए,,घाव करें गम्भीर।
घाव करें गम्भीर,,वार करें मुला यम।
चाय में ज्यादा यहां,,बार्डर पे'चीनी'कम।
भीतर भी तो शौकीन,उठ रही हैं वाणी।
कहीं विपक्ष हवा भरे,कहीं साक्षी दें पानी।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, September 15, 2014

पंद्रह दिन हिंदी हिंदी,करेंगे चिल्ला चिल्ली।
खुलेआम जिनके बच्चे,उड़ा रहे हैं खिल्ली।
उड़ा रहे हैं खिल्ली,कहकर देहाती भाषा।
मरणासन्न सिसक रही,नहीं बचने की आशा।
कहता है शौकीन,खरा सोना तोलो भाई।
हिंदी हो तो आपस में,हिंदी बोलो भाई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Sunday, September 14, 2014

बिजली पानी कटा तो खाली किया
चौधरी अजित सिंह ने सरकारी बंगला...
------------------------------
बेआबरू हुए करना पड़ा,खाली लूटियन जोन।
खांटी बोली बागपत की,  हो गई है मौन।
हो गई है मौन,  डुबा दिया मान को ताऊ।
कमियां सारी आपकी,कहीये तो बताऊं।
शौकीन कहे टुटा,,म'ज'ग'र सियासी योग।
रही सही को खा गया,,मंत्री पद का लोभ।

म, ज, ग, र=मुस्लमान, जाट, गुजर, राजपूत
14/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

मैं बुढी हो गई हूँ,
श्रष्टि में किसी भी जीवित चीज से,
अधिक आयु है मेरी,
परन्तु लगता है,
जीवन अब आसान नहीं मेरे लिए,
एक तो यह वृद्ध काया,
उसपे मेरे बच्चों के द्वारा मेरा दुत्कार,
मेरे बच्चे एक विदेशी,
मेम को माम कहके खुश हो रहे हैं,
और उन्हें शर्म आने लगी है,
 मुझ क्षीणकाय को अम्मा कहने में,
परन्तु फिर भी एक आस,
मुझे जीवित रखे है,
मेरे कुछ बच्चे मुझे ड्राईंग रूम में,
एंटीक की तरह सहेजे हैं,
और साल में एकबार,
मुझे सार्वजनिक रूप से याद करते हैं।
मैं माँ हूँ इसलिए,
अपने बच्चों का अहित,
सोच भी नहीं सकती,
                इसलिए चाहती हूँ,
      ऐ मेरे बच्चो ,खुश रहो,
   भले ही माम के साथ रहो,
   पर मत भूलो मैं हिंदी हूँ,
     और मैं ही तुम्हारी माँ हूँ,,
              मैं ही तुम्हारी माँ हूँ।
14/09/2014 हिन्दी दिवस......
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, September 12, 2014

वैसे अभी तक कायम है,हाल मगर मुलायम हैं।
एक बात सच है मगर,  बढ़ भी रहा ज़रायम है।
दौर क्या है ध्यान करो,जन भावना संज्ञान करो,,
प्रतिक्रिया भले घटी मगर,जनता अभी रसायन है।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, September 11, 2014

हेलमेट दुष्ट बिगाड रहा बाल बेचारियों के।
भाईयों क्यों काट रहे, चालान नारीयों के।
चालान नारीयों के,अच्छा है जी बेहतर।
बताओ तो पर कितने, पकड़े चैन स्नैचर।
कहता है शौकीन,मर्यादा मगर निभाना।
चालान भले काटना, जबान मत लडाना।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 10, 2014

तुम कहते जलजला,हम कहते भूचाल।
बिना जात पूछे आता,हम सभी का काल।
हम सभी का काल,माझी हो या मल्लाह।
प्रकृति ही भगवान है,प्रकृति ही अल्लाह।
शौकीन कहे सो मानों,वतन नाव समान।
नाव सलामत तो सलामत,अर्जुन और सलमान।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, September 8, 2014

छोटा मुँह बडा पाव, चाहती है जनता।
हां  बारबार  चुनाव,  चाहती है जनता।
चाहती है जनता,  तोडना हर फंतासी।
जनता हकीम ठीक करती जुकाम खांसी।
कहता है शौकीन,   मत करो तीन पांचा।
बजा रहे तीनोंतीन,क्यों दिल्ली का बाजा।

फंतासी=fantasy=ख्वाब
08/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Sunday, September 7, 2014

हे राम आफत बनके,क्यूं टूटा पहाड़ पर।
कहीं सूखा और कहीं,बरसा चिंघाड़ कर।
बरसा  चिंघाड़  कर,हे मालिक दया करो।
आधा भारत सूखा है,वहां भी बरसा करो।
शौकीन करे प्रार्थना,हे मालिक जहान के।
क्रोध को शांत करो,हमको बच्चा मानके।
07/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, September 4, 2014

काहे  भैया खेंचते,  नाहक कान हमारे।
अच्छे दिनके फुलाए थे,हमनें भी गुब्बारे।
हमनें भी गुब्बारे,जो तुमने लिए लूट।
आप सत्ता जा चढे,हम किए गए हूट।
खांसुलाल जी बोले,सुनो जी नजीब जंग।
मुझको सत्ता सौंप दो,एकदिन पीके भंग।
04/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 3, 2014

हिंदी ढोल बजा आए,शींजो एबे के देश से।
खुश्बू भीनी उठ रही,मोदी जी के देग से।
मोदी जी के देग से,निकले मीठी खीर।
चाहत  बस इतनी है,   मिटे देश  की पीर।
शौकीन देशप्रेम की,किरण जापान सी फूटे।
भैंस देश की पानी से,  लौटे फिर से खूंटे।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, September 2, 2014

बांध लिया है , खुद के मस्त , बहते हुए धारों को।
थाम लिया है,चंचल मननें,मर्यादा के किनारों को।
बह रहा जल,  शांत निरंतर,  नियमित राहों पर,,
उन्मत्त पर,आवेग अगर, छुलो उथले प्रवाहों को।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, September 1, 2014

छन्द जेष्ठ से, तप रहे,   अक्शे आषाढ़ में।
मौलिकता भी,डूब रही,  मज़ाजी बाढं में।
बका काव्य सुन्दरी का,बचेगा भला कैसे,,
परजीवी लगे हुए हैं,  कविता की दाढ़ में।

अक्श=तस्वीर
मज़ाजी=नकली
बका=अस्तित्व