Wednesday, August 19, 2015

-----नागपंचमी विशेषांक-----
शंकर पूछे पार्वती कहाँ गए री नाग
मेरी भक्ति छोड़कर ध्याते किसको काग
ध्याते किसको काग वनासुर बाघ बघेरे
सारे दुष्ट विडाल कहाँ डाले हैं डेरे
लाद ट्रेन शौक़ीन गए सब दिल्ली भरभर
गौरा बोली नाथ सुनो रे भोले शंकर

(19/08/2015)
रचनाकार©कवि सुजीत शौकीन
09811783749
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Saturday, August 15, 2015

जिसने अबतक देश में,खाई काली क्रीम
जल्दी चिठ्ठा खोल दूँ,लगी हुई है टीम
लगी  हुई  है टीम,यहाँ  मैं  बोल रहा हूँ
संसद का हर मौन,यहाँ पर खोल रहा हूँ
अच्छे दिन शौक़ीन,लगेगें जल्दी दिखने
माँग रहा है वक्त,कही फिर मनकी जिसने

(15/08/2015)
रचनाकार©कवि सुजीत शौकीन
09811783749
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, August 13, 2015

बादल बरसे झूमके झमझम मूसलधार
आलिंगन धरती करे मनकी बाँह पसार
मनकी बाँह पसार प्रीत दाता भी पाता
हर्षित  धरती मात संग हलधर हर्षाता
कहता है शौक़ीन  गगन में नाचे पागल
कितने दामन चूम रहा मनमौजी बादल

(13/08/2015)