पीटो करलो लाल मनाओ दीवाली
खूब बजाओ गाल मनाओ दीवाली
काजू पिस्ता छोड़ के यारो भेजो तुम
गिफ्ट पैक में दाल मनाओ दीवाली
रावण कंसों और दुशासन का अबभी
रूप वही विकराल मनाओ दीवाली
शूर्पनखा की आज जगत में जयजय है
लक्ष्मण नोचे बाल मनाओ दीवाली
लँगडाता है सत्य वहीं पर झूठों की
है मस्तानी चाल मनाओ दीवाली
अच्छीअच्छी बात सुनो रे चैनल पर
बोले पोपट लाल मनाओ दीवाली
आलू अब सरकार मिलेगा रेडिमेड
खेती जी का जाल मनाओ दीवाली
जड़ में मट्ठा डाल रहे हैं खुद अपनी
वा जी वा शिवपाल मनाओ दीवाली
दिल्ली वालो रोज तमाशा देखो अब
चुनो केजरी वाल मनाओ दीवाली
उछलउछलकर बाँट रहे थे लड्डू तुम
कैसे हो हरपाल मनाओ दीवाली
(30/10/2016)
रचनाकार©कवि सुजीत शौक़ीन
09811783749
For more visit my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen
खूब बजाओ गाल मनाओ दीवाली
काजू पिस्ता छोड़ के यारो भेजो तुम
गिफ्ट पैक में दाल मनाओ दीवाली
रावण कंसों और दुशासन का अबभी
रूप वही विकराल मनाओ दीवाली
शूर्पनखा की आज जगत में जयजय है
लक्ष्मण नोचे बाल मनाओ दीवाली
लँगडाता है सत्य वहीं पर झूठों की
है मस्तानी चाल मनाओ दीवाली
अच्छीअच्छी बात सुनो रे चैनल पर
बोले पोपट लाल मनाओ दीवाली
आलू अब सरकार मिलेगा रेडिमेड
खेती जी का जाल मनाओ दीवाली
जड़ में मट्ठा डाल रहे हैं खुद अपनी
वा जी वा शिवपाल मनाओ दीवाली
दिल्ली वालो रोज तमाशा देखो अब
चुनो केजरी वाल मनाओ दीवाली
उछलउछलकर बाँट रहे थे लड्डू तुम
कैसे हो हरपाल मनाओ दीवाली
(30/10/2016)
रचनाकार©कवि सुजीत शौक़ीन
09811783749
For more visit my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

No comments:
Post a Comment