Tuesday, December 30, 2014

दुर्मिल सवैया छंद --नववर्ष सदा नवहर्ष रहे

नव वर्ष सदा नव हर्ष रहे,हर पुष्प खिले बगिया महके।
चिड़िया चहके हर शाख सदा,हर आंगन में बिटिया चहके।
मन कानन में सुचिता पनपे,अरु यौवन का प्रण पावन हो।
बरसें खुशियाँ नित जीवन में,पतझार नहीं बस सावन हो।
31/12/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Sunday, December 28, 2014

बस आनन  फानन में  बनना,कवि चाह रहे  कुछ  चोर बड़े।
कद है जिनका लघु ज्यों चिड़िया,खुदको कहते वह मोर बड़े।
सम  कूकर के सम सूकर के,खुश झूठन  खाकर  ढोर  बड़े।
दरबार  लगा  कर  शारद  का,बन  भक्त  रहे  घनघोर  बड़े।
29/12/2014(दुर्मिल सवैया छंद)
@सुजीत शौकीन
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, December 26, 2014

कोई भी मौसम हो हम पुलिस वालों को
भारी है। आप रजाई में घुसे हो और हम
रात दिन खुले में ड्यूटी करते हैं।
एक छंद---------------------------------------
लू चले या शीत हो,तनको सुखाती है हवा
ये हमारी हड्डियाँ तक, तोड़ जाती है हवा
खून सारा  पी गई अब, दम नहीं है हाड़ में
दिल सदा करता कहूँ जा,नौकरी तू भाड़ में

23/12/2014(गीतिका)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, December 23, 2014

मोदी की ये जीत या,कहें विपक्ष की हार
टीवी पर कुछ छुटभय्ये, करते हैं तकरार
करते हैं  तकरार, विपक्ष ने  आभा खोदी
सबकी  भ्रष्टाचार  ने  ही  लुटिया डुबोदी
कहता है शौकीन,  पाप की  लंका धो दी
अभी रहे जो शेष, उन्हें डर   खाये मोदी
23/12/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

कोई भी मौसम हो हम पुलिस वालों को
भारी है। आप रजाई में घुसे हो और हम
रात दिन खुले में ड्यूटी करते हैं।
एक छंद---------------------------------------
लू चले या शीत हो तनको सुखाती है हवा
ये हमारी हड्डियाँ तक, तोड़ जाती है हवा
खून सारा  पी गई अब, दम नहीं है हाड़ में
दिल सदा करता कहूँ जा,नौकरी तू भाड़ में

23/12/2014(गीतिका)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, December 22, 2014

फुटपाथ से उठी एक सीत्कार------------
-------------------------------------------------
हे प्रभो दिन तो गुजारा,रात पर कटती नहीं
दानवी यह आततायी,पी लहू  थकती नहीं

हे गरीबों के दयानिध,कुछ दया से काम ले
तू उठा ले हाड़ या फिर,शीत लहरें थाम ले

22/12/2014(गीतिका छंद)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, December 16, 2014

अमानुषि प्रहार से,तन के तार तार से
लहु लुहान निर्भया, अबला रोती रही।

रोती रही वो अबला,पुकारती दया दया
रावणों से  हारकर, निढ़ाल होती रही।

होती रही वो निढ़ाल,करने थे जो सवाल
नौ दिन हौंसला कर,लाश को ढ़ोती रही।

ढ़ोती रही वो लाश को,विधान से हताश हो
होकर मौन नारियाँ,मान को खोती रही।

16/12/2014 (सिंहावलोकन घनाक्षरी)
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Monday, December 15, 2014

"तुम"पूनम की रात में,आह भरो मत चाँद।
व्योम नगर की चाँदनी, रही कलेजा फाँद।।
रही कलेजा फाँद,बाड़ कोमल  है मन की।
महक महक भरमाय,हाय खूश्बू यौवन की।।
महका है शौकीन, साँस में तेरी  कुमकुम।
मेरा दिल है बाग,फूल इसमें तुम ही"तुम"।।
15/12/2014
@सुजीत शौकीन
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, November 21, 2014

बाबा ढोंगी  देश में,  पगले हैं  पर लोग।
धंधा चोखा क्यों न फिर,लेवें भोगी जोग।
लेवें भोगी जोग,  डर कोई ना भय बड़ा।
पानी जब दे रहा,सियासती चिकना घड़ा।
छुपे हुए "शौकीन",सांड़ जोगिया भेष में।
गलि गलि उग रहे हैं, बाबा ढोंगी देश में।
21/11/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Sunday, November 2, 2014

बदल दो विधान को,लचर संविधान को,
बाग मात भारती का,फिर से खिलाईए।

रंग एक  रूप एक,विधि का सरुप एक,
गीत  वन्दे  मातरम्,   मिलकर  गाईए।

समत्व से हो जतन ,मजबूत हो वतन,
ऐसा  प्रण  ठानकर,  अलख जगाईए।

पूत जगो भारती के,दीप बनो आरती के,
वतन के   हवन में , आहुति  चढाईए।
02/11/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, October 29, 2014

सन्धि भाई कैसी ये,बोलो किसके साथ।
कट गए इसी वजह अब काटें कितने हाथ।
काटे कितने हाथ  आप ही बता दीजिए।
सरदारजी जैसी   आप ना खता कीजिए।
कहता है शौकीन    गई न कांग्रेस आई।
ज्यादा जरूरी है, जनता से सन्धि भाई।
29/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Monday, October 27, 2014

सपनों से हारती हैं   छत को निहारती हैं,
तुमको  पुकारती हैं       मेरी  तनहाईयाँ।

बरसों से  पल रही    मन तन छल रही,  
मरु सा हैं जल रही    मेरी ये  रुबाइयाँ।

गगन में  घन नहीं     मन में  उमंग नहीं,
ऐसे  मेरे  संग रहीं     मेरी  परछाइयाँ।

प्रिय एकबार आओ प्रीतकी फुहार लाओ,
फिरसे निखार जाओ  मेरी  तरुणाईयाँ।
27/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Wednesday, October 22, 2014

तम भागे जो भारत भू से   ऐसा दीप जलाना है।
रघुनंदन की  मर्यादा का    डंका हमें बजाना है।
चाहे हमसे दस मस्जिद  तुम बनवा लो रे भाई,,
तुमको बस श्री राम द्वारे   वंदनवार सजाना है।
22/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


भजन देवी बंशी अब  भजो मनोहर लाल।
बडे बड़े  बीठा दिए  भाई ठाल्लम ठाल।
भाई ठाल्लम ठाल  ताश खेलो रै सारे।
उधम मचाया खूब  ईब देख लो नजारे।
शौकीन कह सबनै  ले बैठे सूखे टशन।
काचे बड़े काटे,ईब खूब सुणियो भजन।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Saturday, October 11, 2014

करवा चौथ स्पेशल'''''---------------------
अच्छा दिन पतियों का आई अच्छी रात।
भृकुटी तानने वाली दिखा रही है दाँत।
दिखा रही है दाँत,वो झोला भी टटोले।
क्या लाए जी गिफ्ट आज हँस हँस के बोले।
बोला ये शौकीन  क्यों रही हो तारे गिन।
क्यों ढूँढे गरीब के  झोले में अच्छा दिन।
11/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

काश करवा चौथ रोज आए.........
आज कला ये चाँद की,लगे चाँद सी हाय।
बला रोज करवा चौथ, काहे नहीं मनाय।।
11/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

सब ठीक हो जाएगा,सभी लीजिए जान।
शेर जब दहाड़े सुअर,नहीं मारते कान।
नहीं मारते कान,भाग जाते हैं बंदर।
कुत्ते बिल्ली कभी,हो सकते ना सिकंदर।
कहता है शौकीन,सिंह वार करें जब जब।
नापाकियो अपनी रखना कब्र खोदे सब।
11/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, October 10, 2014

मैं कहती प्राणेश्वर तुम   कहते अत्याचारी हूँ।
सालभर मुझपे रहना  आज तुमपे बलहारी हूँ।

जिसकी हो भावना जैसी,वो देखे मूरत वैसी,,
तुमको लंका की लगती,पर भारत की नारी हूँ।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

अर्जुन रथ पर लहराते,परचम दिखाई देते हैं।
अनुयायी हम श्रीराम के,हनुमंत दिखाई देते हैं।

जिसकी हो भावना जैसी,प्रभु मूरत देखे वैसी,,
हमें तो इसलिये मंचों पर,भी संत दिखाई देते हैं।
11/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, October 8, 2014

वीर रस के कवि जैसे हिला रहे हों मंच।
नेतागण इस देश के,,   करते रहे प्रपंच।
करते रहे प्रपंच,,     बार्डर पे देके जात।
पर नहीं करना तुम ऐसा तो हरगिज तात।
कहता है शौकीन,दीजिए पाक को चीर।
हुक्म सुना गम्भीर तैयार सदा रण वीर।
08/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, October 7, 2014

मेरे दिल पे      हक तुम्हारा है।
मेरे जीने        का सहारा है।

ना ना करके      दिल ना तोडो,,
जाना दिल ही      तो हमारा है।

०७/१०/२०१४
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Sunday, October 5, 2014

मिल जाय तो ले मनुष, हारी बाजी जीत।
देखो लोगो चीज क्या, जिसको कहते प्रीत।।

०६/१०/२०१४
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Saturday, October 4, 2014

कहानी खूब सुनाई , हो बातों के धनी।
दिन प्रतिदिन पर आपसे,,उम्मीद हुई घनी।
उम्मीद हुई घनी,,  देश भर में भेड़ों की।
आत्मा जगाय रहे, आप सोए शेरों की।
कहता है शौकीन,सुनलो जनता दिवानी।
अच्छे दिन खाओ, पी पीकर के कहानी।
04/10/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Monday, September 29, 2014

मचाई उनकी मस्ती नें,हलचल मनकी बस्ती में।
शासन सदा रजोगुण, करता मर्दों की हस्ती पे।
सब मनसे आशाराम,शौकीन भी श्रीराम नहीं,,
दिले परींदा क्या करे,वो खींचे प्रेम की रस्सी से।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, September 26, 2014

मैं मैया के गीत गाऊं,मुझे मैया मेरी संभाले।
मैं जब भी छंद बनाऊं,सुर मैया मेरी सजादे।
भय कोई कहीं नहीं हो,ना कमीं कोई कभी हो,,
मैं प्रीत सबकी पाऊं, मुझे मैया गुन गुना दे।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, September 25, 2014

ज्योतिषी जी घाटा हुआ,मंगल लुटा विषय।
खुशी मनाओ मांगलिको,,मंगल हो गया जय।
मंगल हो गया जय,नैसर्गिक पाप ग्रह।
एक चार आठ बारै,शादी में करें कलह।
शौकीन'की कुण्डली में,करते तनातनी।
दुस्थान में पडे हैं सब राहू केतु शनि।
25/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen






Tuesday, September 23, 2014

मैरी कोम की जीवन भर की कमाई से ज्यादा
उसके एक रोल से प्रियंका चोपड़ा ने कमाए,,
और बुधिया को तो शायद आप भूल ही चुके..
------------------------------
मेरे भारत देश का,शर्मिंदा करे कायदा।
मैरी काम से ज्यादा,,प्रियंका को दे फायदा।
प्रियंका को दे फायदा,मैरी कोम का रोल।
झूठा माल पूरा तुले,नहीं असल का मोल।
करता है शौकीन,व्यंग्य बिल्कुल सच्चे।
बुधिया कब तक दौडेंगे,क्यों खेलेंगे बच्चे।
23/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Monday, September 22, 2014

शीला आंटी शीला आंटी,मत खेलो कैण्डी क्रैश।
और हमपे मत छोडो,,ये खड़े सींग की भैंस।
ये खड़े सींग की भैंस,है ये काली कलूटा।
इसने सुबह शाम का, चैन हमारा लूटा।
कहता है शौकीन जरा,सुनों ताऊ और ताई।
बांधो इसे वरना होगी,पानीपत की लड़ाई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 17, 2014

एक तरफ पानी पानी,हो रहा कश्मीर।
मौका देख घुसपैठिए,,घाव करें गम्भीर।
घाव करें गम्भीर,,वार करें मुला यम।
चाय में ज्यादा यहां,,बार्डर पे'चीनी'कम।
भीतर भी तो शौकीन,उठ रही हैं वाणी।
कहीं विपक्ष हवा भरे,कहीं साक्षी दें पानी।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Monday, September 15, 2014

पंद्रह दिन हिंदी हिंदी,करेंगे चिल्ला चिल्ली।
खुलेआम जिनके बच्चे,उड़ा रहे हैं खिल्ली।
उड़ा रहे हैं खिल्ली,कहकर देहाती भाषा।
मरणासन्न सिसक रही,नहीं बचने की आशा।
कहता है शौकीन,खरा सोना तोलो भाई।
हिंदी हो तो आपस में,हिंदी बोलो भाई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Sunday, September 14, 2014

बिजली पानी कटा तो खाली किया
चौधरी अजित सिंह ने सरकारी बंगला...
------------------------------
बेआबरू हुए करना पड़ा,खाली लूटियन जोन।
खांटी बोली बागपत की,  हो गई है मौन।
हो गई है मौन,  डुबा दिया मान को ताऊ।
कमियां सारी आपकी,कहीये तो बताऊं।
शौकीन कहे टुटा,,म'ज'ग'र सियासी योग।
रही सही को खा गया,,मंत्री पद का लोभ।

म, ज, ग, र=मुस्लमान, जाट, गुजर, राजपूत
14/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


मैं बुढी हो गई हूँ,
श्रष्टि में किसी भी जीवित चीज से,
अधिक आयु है मेरी,
परन्तु लगता है,
जीवन अब आसान नहीं मेरे लिए,
एक तो यह वृद्ध काया,
उसपे मेरे बच्चों के द्वारा मेरा दुत्कार,
मेरे बच्चे एक विदेशी,
मेम को माम कहके खुश हो रहे हैं,
और उन्हें शर्म आने लगी है,
 मुझ क्षीणकाय को अम्मा कहने में,
परन्तु फिर भी एक आस,
मुझे जीवित रखे है,
मेरे कुछ बच्चे मुझे ड्राईंग रूम में,
एंटीक की तरह सहेजे हैं,
और साल में एकबार,
मुझे सार्वजनिक रूप से याद करते हैं।
मैं माँ हूँ इसलिए,
अपने बच्चों का अहित,
सोच भी नहीं सकती,
                इसलिए चाहती हूँ,
      ऐ मेरे बच्चो ,खुश रहो,
   भले ही माम के साथ रहो,
   पर मत भूलो मैं हिंदी हूँ,
     और मैं ही तुम्हारी माँ हूँ,,
              मैं ही तुम्हारी माँ हूँ।
14/09/2014 हिन्दी दिवस......
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, September 12, 2014

वैसे अभी तक कायम है,हाल मगर मुलायम हैं।
एक बात सच है मगर,  बढ़ भी रहा ज़रायम है।
दौर क्या है ध्यान करो,जन भावना संज्ञान करो,,
प्रतिक्रिया भले घटी मगर,जनता अभी रसायन है।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Thursday, September 11, 2014

हेलमेट दुष्ट बिगाड रहा बाल बेचारियों के।
भाईयों क्यों काट रहे, चालान नारीयों के।
चालान नारीयों के,अच्छा है जी बेहतर।
बताओ तो पर कितने, पकड़े चैन स्नैचर।
कहता है शौकीन,मर्यादा मगर निभाना।
चालान भले काटना, जबान मत लडाना।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 10, 2014

तुम कहते जलजला,हम कहते भूचाल।
बिना जात पूछे आता,हम सभी का काल।
हम सभी का काल,माझी हो या मल्लाह।
प्रकृति ही भगवान है,प्रकृति ही अल्लाह।
शौकीन कहे सो मानों,वतन नाव समान।
नाव सलामत तो सलामत,अर्जुन और सलमान।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Monday, September 8, 2014

छोटा मुँह बडा पाव, चाहती है जनता।
हां  बारबार  चुनाव,  चाहती है जनता।
चाहती है जनता,  तोडना हर फंतासी।
जनता हकीम ठीक करती जुकाम खांसी।
कहता है शौकीन,   मत करो तीन पांचा।
बजा रहे तीनोंतीन,क्यों दिल्ली का बाजा।

फंतासी=fantasy=ख्वाब
08/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Sunday, September 7, 2014

हे राम आफत बनके,क्यूं टूटा पहाड़ पर।
कहीं सूखा और कहीं,बरसा चिंघाड़ कर।
बरसा  चिंघाड़  कर,हे मालिक दया करो।
आधा भारत सूखा है,वहां भी बरसा करो।
शौकीन करे प्रार्थना,हे मालिक जहान के।
क्रोध को शांत करो,हमको बच्चा मानके।
07/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Thursday, September 4, 2014

काहे  भैया खेंचते,  नाहक कान हमारे।
अच्छे दिनके फुलाए थे,हमनें भी गुब्बारे।
हमनें भी गुब्बारे,जो तुमने लिए लूट।
आप सत्ता जा चढे,हम किए गए हूट।
खांसुलाल जी बोले,सुनो जी नजीब जंग।
मुझको सत्ता सौंप दो,एकदिन पीके भंग।
04/09/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, September 3, 2014

हिंदी ढोल बजा आए,शींजो एबे के देश से।
खुश्बू भीनी उठ रही,मोदी जी के देग से।
मोदी जी के देग से,निकले मीठी खीर।
चाहत  बस इतनी है,   मिटे देश  की पीर।
शौकीन देशप्रेम की,किरण जापान सी फूटे।
भैंस देश की पानी से,  लौटे फिर से खूंटे।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Tuesday, September 2, 2014

बांध लिया है , खुद के मस्त , बहते हुए धारों को।
थाम लिया है,चंचल मननें,मर्यादा के किनारों को।
बह रहा जल,  शांत निरंतर,  नियमित राहों पर,,
उन्मत्त पर,आवेग अगर, छुलो उथले प्रवाहों को।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


               

Monday, September 1, 2014

छन्द जेष्ठ से, तप रहे,   अक्शे आषाढ़ में।
मौलिकता भी,डूब रही,  मज़ाजी बाढं में।
बका काव्य सुन्दरी का,बचेगा भला कैसे,,
परजीवी लगे हुए हैं,  कविता की दाढ़ में।

अक्श=तस्वीर
मज़ाजी=नकली
बका=अस्तित्व
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Sunday, August 31, 2014

बरसों की आजादी में,ख्वाब रहे अधूरे।
आजभी किसान देश में,आसमान को घूरे।
आसमान को घूरे,सूखा मिला या बाढ़।
बिजली पानी चाहिए, ना कि झूठे लाड़।
कहता है शौकीन, कैसा मैं अन्नदाता।
मरूभूमि के हवनकुंड में,अपना जिस्म चढाता।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, August 29, 2014



 
जय गणेश!
------------------------------
गणपति  बापा आपको, शीश रोज नवाऊं।
चाबी भंडारे की दिला,खाऊं! तुझे खिलाऊं।
खाऊं! तुझे खिलाऊं, अण्डर टेबल मोदक।
एक  मांगूं  दस मिलेंदस  जाएं  सौ तक।
मांगता  है  शौकीनतुझसे ऐसी किस्मत।
धेले का ना काम करूं, लाखों पाऊं रिश्वत।
29/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
------------------------------
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग :   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

 

Tuesday, August 26, 2014

ललुआ खेला देखके,,छोड़ा केरल बुआ जी।
आई दिल्ली उनको भी,,कुछ कुछ हुआ जी।
कुछ कुछ  हुआ जी,, बोली जिससे हारी मैं।
कजरी रंगभंग है तो,,दिल्ली पे बलिहारी मैं।
पूछती कहो शौकीन,,क्या हाल है मेरे बिन।
मेरे बुरे सो बुरे ,, कहां  आपके  अच्छे दिन।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Saturday, August 23, 2014

हाथ बेटि के हो लाठी,,दुष्टोंको दे दो फांसी।
तलवार भांजे बेटियाँ,, बना दो रानी झांसी।
बना दो रानी झांसी,, चाहे मत दो किटकेट।
लाईसेंस दो  फ्री उनको ,,  गन पे दो रिबेट।
कहे'शौकीन'मेरी बेटी,,हो दस दस पे भारी।
हर बेटी के  हाथ में,,   लठ्ठ  दे दो सरकारी।
21/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, August 22, 2014

ग्रह शांति  मांग रहे,,तन्त्र  मन्त्र भी जारी है।
शनि देव से ज्यादा ,,मोदी  जिनपे  भारी है।
मोदी  जिनपे  भारी है,, सी.एम.डरे हैं चार।
भैया खेल सियासी में,, पोथी पत्रे हैं बेकार।
शौकीन  कहे गति,,लाओ कुछ  सरकार में।
काम दो करो अच्छे,क्या रखा बहिष्कार में।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Tuesday, August 19, 2014

देखो सांप कर रहा,,  फिर सांप से बात।
हुर्रियत के सांपों का,,बाप सदा से पाक।
बाप सदा से पाक,,फन कुचल दो मोदी।
बात कोई  बाद में,, फिर होगी सो होगी।
शौकीन कहे, नवाज सर्पों का,  सरताज।
जड़ से मिटा दो पाप,,आगे बढ़ो सिहाग।
19/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




देख सयानों का ये गोता।
मुझे क्यूँ कुछ कुछ होता।
नीतिश मिले   ललवा से,,
करे भैंस  सवारी खोता।
19/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Sunday, August 17, 2014

खाऊंगा ना खाने दूंगा,,बचके नहीं जाने दूंगा।
हंस रहेंगे  मेरे साथ,, कव्वों को ना दाने दूंगा।
कव्वोंको न दाने दूंगा,,हवालात भिजवाऊँगा।
अच्छे दिन के वादे भी,, सच कर दिखाऊंगा।
शौकीन हाल देश का,,    सुधर तभी पाएगा।
जिस  दिन भ्रष्टाचारी,,  चौराहे पीटा जाएगा।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Jai Shri Govardhan ..Jai Shri Krishan

सभी दोस्तों को जन्माष्टमी की हार्दिक
शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण।
_____________________________
जिसने लहर पे छोड़ा है,,  वही अब नैया पार करेगा।
सब्र संयम नहीं छोडा है,,  मेरा कन्हैया उद्दार करेगा।
राधारमण कृष्णकन्हैया,,सब जगका वो ही खैवइया।
दिल दुनियाने जो तोडा है,,मुरली बजैया प्यार करेगा।
17/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Saturday, August 16, 2014

वक्त कहीं रुक ना जाए,,कहीं मैं ठहर ना जाऊं।
एक कातिल की नजर में हूँ,,हाय मर ना जाऊं।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, August 15, 2014

लोजी फिर मन गया,,  आजादी का जस्न।
पीछे फिर छोड़ गया,,  अनसुलझे थे प्रश्न।
अनसुलझे थे प्रश्न,,     शायद ही सुलझेंगे।
कसीदे हैं सियासती,, और अभी उलझेंगे।
कहता है शौकीन,,      मत होना गमगीन।
रहेगी भैंस पानी में,,बजालो जितनी बीन।
16/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Thursday, August 14, 2014

Jai Hind

स्वतंत्रता दिवस आज,, मना रहा है पाक।
और कल मनाएगा,,  यहाँ पे उसका बाप।
यहाँ पे उसका बाप,,सिहाग जिसका नाम।
गर आगे भी मनाना,, कर झुकके सलाम।
शौकीन कहे हुँकार,,खडी दूंगा कर खाट।
वतन पे मिटते आए,,  सदा सदा से जाट।
14/08/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


I love my India

जात हो,ना पात हो,राष्ट्रध्वज हाथ हो,,
सिर्फ आगे,बढने की,  देश में बात हो।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Wednesday, August 13, 2014

गुरुघंटाल टाईप कई,,बिल्लूबिल्ले घूम रहे।
बार बार वो सत्ता की,,चौखट को चूम रहे।
चौखट को चूम रहे,,    करें मोदी गुणगान।
सत्ताको चालू चटोरे,,दण्डवत करें प्रणाम।
'शौकीन'ये लंपट,,  यही हैं असली कंटक।
मोदीजी बचके वरना,,निकट समझना संकट।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Monday, August 11, 2014

लोजी अब आईफ्लू ने,,दि दिल्ली में दस्तक।
दैत्यों के आगे दिल्ली,,झुका रही है मस्तक।
झुका रही है मस्तक,,  छोला छाप हैं सांप।
काट गला गरीब का ,,   कमा रहे जो पाप।
कहे शौकीन कविराय,, उनको दे दो फांसी।
डेंगू वेंगू से डराके,,     भोली जनता फासी।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

राखी बांध बहन ने,,   प्याज टमाटर मांगे।
बोला तुझे मै बहना,,   दूं रसमलाई लाके।
दूं रसमलाई लाके,,क्या करेगी प्याज खाकर।
बोली मान  बढाऊं,,   पडोस में दिखाकर।
शौकीन भाई रईस,,घर जाके करूं बडाई।
प्याज टमाटर महंगे,,  मैं पीहर से ले लाई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Saturday, August 9, 2014

आज गलि गलि हैवान खडे,,
दुर्योधन जो छाती तान खढे।
आकर द्रौपदी को उबार ले,,
हे कृष्ण फिर अवतार ले।
---------------------
तू बंशीधर, तू लीलाधर है,,
हिन्द तेरी बहन का घर है।
सुभद्रा का कुछ मान बढे,,
द्रौपदी चीर परीधान बढे।
तू सुदर्शन धरा उतार दे,,
हे कृष्ण फिर अवतार ले।
---------------------
बाल सुलभा या बूढ़ी अम्मा,,
लुट रही,है कानून निकम्मा।
कालियानाग आसाराम बने,,
धृतराष्ट्रों के अभिमान बढे।
नरसिंह सा नाद उतार दे,,
हे कृष्ण फिर अवतार ले।
---------------------
यौवन हुआ कुंठित मन में,,
नारी है भय भीत वतन में।
धर्मका कुछ परिमाण बढे,,
धरती पे फिर ईमान बढे।
तू आकर चमन संवार दे,,
हे कृष्ण फिर अवतार ले।
---------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen








Friday, August 8, 2014

1)...
तुलसी जग को,दे गए,, मर्यादा सत ज्ञान।
उनकी लिखी,रामकहानी,,गाता हिन्दुस्तान।
2)...
लिख कथा,श्रीराम की,,महाकवि कहलाए।
कलियुग में,रघुनाथ की,,महाछवि ले आए।
3)...
राम कहानी,बांचके,,रहे ना मन भयभीत।
कष्ट मिटे,संसार के,, बहे हृदय में प्रीत।
4)...
गऊ मात,सम जानिए,,करो गऊ उध्दार।
राम कृष्ण के,देश में,, बहे दूध की धार।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Wednesday, August 6, 2014

श्रध्दा के मन्दिर,सदा मन में,परछाई सी रहे।
हम शुध्दिकरण के हवन में,तमाशाई ही रहे।

मेरे देश में,बही सदा,सियासी हवा खुदगर्जी की,,
वतनपरस्त,ख्वाब वतन में,धराशाई ही रहे।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Monday, August 4, 2014

जो मुझे नैग्लैक्ट करेगा,होगा उसे जुकाम।
उसे किसी दुकान में, मिले ना झण्डु बाम।
मिले ना झण्डु बाम,छिंक छिंक थक जाए।
खाने को मिले कद्दू जो,निकल भी ना पाए।
शौकीन मस्त फकीर, उसे ना कोई पीर।
हवा किसकी हुई सगी,समझ लो मेरे बीर।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




गुठली एक आम की,फिसली जब हाथ से।
दही हुई दिमाग की, पिछली वाली रात से।
पिछली वाली रातसे,त्रस्त है मस्त कलंदर।
मुझे समझ आए ऐसा, कोई चला दे मंतर।
शौकीन होकर टुन्न, ढूंडे सेन वो मुन मुन।
गुठली वाले साज से, सुनों आम की धुन।
------------------------------
समझने की जिम्मेदारी पाठकों की,
मैं समझाने के लिए बाध्य नहीं हूँ।
हाहाहा................

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




Friday, August 1, 2014

चपलू मारे पालती, देखे बाट हलाल की।
शायद नैया चल पड़े,मिस्टर नटलाल की।
मिस्टर नटलाल की, हसरत भागे दिल्ली।
दूध मलाई देखके,ज्यूं छिंका ताके बिल्ली।
'शौकीन'लिखूं किताब, देवी भी झल्लाई।
सत्ता नहीं अब हाथ में, फुर्सत में है ताई।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




मैं नागिन नागिन,, नागिन डांस नचना।
गुण धर्म यही मेरा,, काम है मेरा डसना।
काम है मेरा डसना,, सुनलो मेरा संदेश।
कलियुग में आए हम,,धर इंसां का भेष।
'शौकीन'डसते सदा,,आस्तिनों के सांप।
उनसे बचना मुश्किल,,जो हुए पूर्व मे पाप।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen





Wednesday, July 30, 2014

मेरे वतन की यारो, बनी रहे ये रीत।
तुझे मुबारक तीज तो,मुझे मुबारक ईद।
मुझे मुबारक ईद, होगा हिन्द सिरमोर।
अमन का वतन में, चले जो ऐसा दौर।
'शौकीन'मन हो चंगा,बजे देश का डंका,,
बहे प्रीत की गंगा,जले नापाक की लंका।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Monday, July 28, 2014

पीछे पड गए लोग, नाहक बेचारे के।
नहीं आ रहे रास, अच्छे दिन कुंवारे के।
अच्छे दिन कुंवारे के,ना रोड़ा ना रगडा।
पतंग भी ली उड़ा,मांझा भी ना पकड़ा।
शौकीन छोडो यार,हर दिन है त्यौहार,,
मौज करो रोज, नहीं घर में थानेदार।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Saturday, July 26, 2014

हर अस्पताल में, लम्बी लम्बी कतार है।
लगता है जैसे कि, पूरा देश बीमार है।
पूरा देश बीमार है, अच्छे दिन आएंगे।
मिलावट करने वाले, सब जेल जाएंगे।
शौकीन घबराए,धन्धा कूट रहा बाजार।
जनता लाचार और, लूट रहा बाजार।
26/07/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



Thursday, July 24, 2014

फेसबुकिया लोगों को,लगा वायरस रोग,,
आपका वीडियो आपको,टांक रहे हैं लोग।
टांक रहे हैं लोग,हालत सबकी पतली,,
हैरान परेशान वो,जो ढूंढते थे तितली।
'शौकीन'कहता सच,उसको डर कैसा,,
जो रहता मस्ती में,बिल्कुल फकीरों जैसा।
24/07/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Wednesday, July 23, 2014

जय हिन्द,जय भारत..........वन्दे मातरम्
जिये आजाद
------------------------------
दिले हिन्द का,सरताज है,वतन को उनपे नाज है,,
गुलाम कभी रहा नहीं वो,हर बन्धन से आजाद है।
रहना गर,आजाद है तो,समझो उनके उद्गारों को,,
मरके भी,अमर हुए वो,दिलों पे जिनका राज है।
23/07/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen






Monday, July 21, 2014

द्रौह के कान उमेठके,शांति जाती है।
______________________________
मर्यादा का बल फिर भी,धनुष धारते राम,,
वध राक्षसों का करके,वो जीते चारों धाम।
वतन में पूरी आपको,यदि चाहिए शांति,,
तो पहले लानी होगी,प्रबल एक क्रांति।
शांति के लिए क्रांति,अनोखी लगती बात,,
लेकिन मेरे देश का,चलन यही है खास।
नक्कारखाने तूती की,पिटती रही है जात,,
जीतता वही सदा जो,दिखा सकता औकात।
जाके वनमें देखिए,वानर कितने शैतान,,
लेकिन शेर को देखके,नहीं मारते कान।
कर्मभूमि,रण जीतके,कान्ति पा जाती है,,
द्रौह के कान उमेठके,शांति जाती है।

द्रौह के कान उमेठके,शांति जाती है।
______________________________
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग :   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen



 

Wednesday, July 16, 2014

ये जीवन जैसे कलकल बहता जल दरिया का,,
फिर मुडके देखा नहीं,गुजरा जहाँ से छलिया सा।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049

Thursday, July 10, 2014

कुछ शहीदों के,सम्मान की बात कर,,
गरीबों के कच्चे,मकान की बात कर।
गति चाहिए तो ट्रेन,बुलट भी चला मगर,,
हर दौर में लुटे,किसान की बात कर।
इस्तकबाल है तेरे,बुलंद इरादों का,,
ओ भुपुत्र खेतखलिहान की बात कर।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049


Saturday, July 5, 2014

गजलकार,हम हैं हुजूर,,
आप गजल का बीज हैं।
हुस्न है तो,हम भी शायर,,
वरना हम क्या चीज हैं।

ये ना पूछो,आप हमसे,,
क्यों परवाना,शमां पे जले?
जल रहा है,इसलिए की,,
रोशन उसकी दीद है।

चांद छुपता,नहीं कभी भी,,
सच्ची अगर जो प्रीत है।
दिल में रोशन,चांद है तो,,
अमावस में भी ईद है।

मन की वीणा,बजती है तो,,
हर सदा में संगीत है।
मन से निकले,छू ले मन,,
मधुर हर वो गीत है।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २: http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049

Tuesday, July 1, 2014

मोक्षदायिनी भरी हुई है रोष,,
संभल जाओ अब करलो होश।
------------------------------
त्यागो घरबार, चलो हरद्वार,,
    छोडो दुनिया के,सब कारोबार।
पाप करके भी,नहीं डरना होगा,,
गंगा में बस रोज,उतरना होगा।
सुबह शाम फिर होगी बमबम,,
और जटाजूट का झरना होगा।
भोले बाबा की,झूठी भक्ति करके,,
भोली जनता को,बस ठगना होगा।
कृपा गंगा मैया की अपरमपार,,
गंगा घाट पर लगा सदा त्योहार।
त्यागो घरबार, चलो हरद्वार,,
    छोड़ो दुनिया के,सब कारोबार।
पाप कमाओ और गंगा नहाओ,,
नहाओ गंगा और घाट सडाओ।
गंगा मैया सदा सदा से जोगन,,
नहीं तुम उसका,मान घटाओ।
गंगा मैया पूरी ही धरा धो देगी,,
वरना तो इसके घाट बचाओ।
पुण्य का यहाँ ना करो व्यापार,,
श्रद्धा लेकर आओ बारम्बार।
त्यागो घरबार, चलो हरद्वार,,
    छोड़ो दुनिया के,सब कारोबार।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Monday, June 30, 2014

आंखें चार,जो हुई उनसे,हम चारों खाने चित हो गए।
पैमाने सब लगे झूमने,और मयखाने चित हो गए।
छोडो यार शराब को,करो सलाम,नशीले यार को,,
मुस्कुराने से जिसके,मयकश,दीवाने चित हो गए।
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen

Friday, June 27, 2014

मेरी अपनी सोच,और मेरा अपना अंदाज,,
मेरी अपनी चोट,और मेरा अपना इलाज।
मेरी मर्जी,उडूं इसमें,या बस निहारता रहूँ,,
आकाश मेरा अपना,मेरा अपना परवाज़।
27/06/2014
सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Tuesday, June 24, 2014

हाँ मैं हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।


नश्वर नगर का,मैं वासिन्दा हूँ,,
    
हाँ मैं हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।

दिल है जो,कुलांचे,भर रहा है,,
पर भीतर कुछ, मर रहा है।
लगता है वैसे,भला चंगा हूँ,,
फिर भी,पर क्या,मैं जिन्दा हूँ।
वासनाओं का ही,मैं पतंगा हूँ,,
    
हाँ मैं हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।

पूजा करके वर,प्रभु से मांगा,,
हसरतों के बस,रथ को हांका।
कर्म रहित रह,भाग्य तलाशा,,
भटक रहा,कर्म वन में प्यासा।
कभी लगता मैं,भिख मंगा हूँ,,
    
हाँ मैं हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।

गर जिन्दा हूँ तो,जिन्दगी कहाँ है,,
हंसी ढिढोली वो,दिल्लगी कहाँ है।
लगता है जैसे,जिन्दादिल नहीं है,,
पथ बंजर कुछ,हासिल नहीं है।
रंग विहीन हूँ,मैं बेरंगा हूँ,,
    
हाँ मैं हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।

शब्द नहीं और,कवि बन बैठा,,
खुद से खुद की,छवि बन बैठा।
शिल्प नहीं बस,दिल को गाया,,
वजन ना तोला, छन्द बनाया।
बडे कवियों की,मैं चिन्ता हूँ,,
 
फिर भी हूँ यहाँ,और जिन्दा हूँ।

सर्वाधिकार सुरक्षित@सुजीत शौकीन
मेरा पेज: https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen